कटोरिया: इनारावरण के पास सड़क हादसे में दो युवक घायल, एक को कटोरिया अस्पताल से रेफर किया गया
Katoria, Banka | May 8, 2025 कटोरिया- देवघर रोड स्थित इनारावरण के पास गुरुवार दोपहर को कार एवं बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सुखनियां गांव का सोनू कोड़ा एवं शिवम कोड़ा जख्मी हो गया। जख्मी दोनों युवक को गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सोनू कोड़ा की गंभीर हालत देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।