कटोरिया: तिलवारी गांव के पास सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवक घायल
Katoria, Banka | May 9, 2025 करझौंसा- जमदाहा रोड स्थित तिलवारी गांव के पास शुक्रवार शाम को दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक सवार तैलौंधा गांव का संतोष यादव एवं गाड़वरण गांव का लालू यादव जख्मी हो गया। जख्मी दोनों को इलाज के लिए शुक्रवार शाम करीब 7 बजे कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में दूसरे बाइक सवार एक युवक के भी जख्मी होने की सुचना है।