सवाई माधोपुर के कुण्डेरा थाना इलाके में नाकाबंदी के पुलिस से उलझना दो लोगों को महंगा पड़ गया। यहां चेकिंग के दौरान नाका भूरी पहाड़ी पर पुलिस से बहस करते समय उत्तेजित होने और झगड़े पर उतारू होने पर सुमेर पुत्र अशोक मीना निवासी बूकना व रणवीर पुत्र रामस्वरूप जाट निवासी खण्डार को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।