थानाधिकारी कुण्डेरा के नेतृत्व में आज अब्दुल रहमान ASI ने गश्त के दौरान अवैध बजरी खनन व परिवहन रोकथाम के लिए बनास नदी भूरी पहाडी परीत घाटा पहुंचे। जहां पर एक गेहूं के खेत के पास नदी किनारे 08 मोटरसाइकिलें लावारिश हालत में पड़ी हुई मिली।जिनके चालक व मालिक कीे मालूमात की गयी तो किसी ने भी उक्त आठ मोटर साईकिल के बारे मे अपनी जानकारी व अपनी होना नही बताया।