सवाई माधोपुर: सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में गाने बजाने पर ध्वनि विस्तारक यंत्र को कुण्डेरा पुलिस ने किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार
सवाई माधोपुर कुंडेरा थानाधिकारी श्रवण कुमार पाठक के नेतृत्व में सरकारी अस्पताल कुंडेरा के सामने ट्रैक्टर में लगे लाउडस्पीकर से सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में गाने बजाने पर चालक दिलखुश पुत्र मदनलाल माली निवासी श्यामपुरा को गिरफ्तार कर ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं स्पीकर को जप्त कर कुंडेरा थाने पर 4/6 आर एन सी एक्ट में प्रकरण पंजीवट किया गया।