बीकापुर: बेनिया गांव में बरेहटा निवासी 45 वर्षीय किसान को जहरीले सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत, गुरुवार को होगा पोस्टमार्टम
घटना तारुन थाना क्षेत्र के बेनिया गांव की है, इस संबंध में बरेहटा ग्राम प्रधान ने बताया कि बीते बुधवार को गांव निवासी रामभवन पाल पुत्र उम्र लगभग 45 वर्ष बेनिया स्थित खेत में काम से गये थे, लगभग 2 बजे जहरीले सर्प ने उन्हें काट लिया, मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में शाम को मौत हो गई, पुलिस में शव मोर्चरी में रखवा दिया, आज पोस्टमार्टम उपरांत अंतिम संस्कार किया जाएगा।