सिरोही: जावाल की नई आबादी में बिजली संकट गहराया, ग्रामीणों ने बिजलीघर का किया घेराव
Sirohi, Sirohi | Jun 1, 2026 जावाल कस्बे के नई आबादी हरजी रोड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली कटौती से परेशान दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार रात करीब 9 बजे स्थानीय बिजलीघर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।