शाजापुर: मक्सी में रेलवे पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित 3 दुकानों से नकदी व अन्य सामान हुआ चोरी, जांच शुरू
बुधवार गुरुवार की दरमियान रात मक्सी रेलवे पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर अज्ञात बदमाशो ने तीन दुकानों के ताले चटका दिए। इन तीन दुकानों में से एक किराना, एवरफ्रेश और नाश्ता पॉइंट की दुकान थी जिसमे से बदमाश नगदी और सिगरेट पाउच के साथ दुकान में रखा अन्य सामान भी ले गए।