भुसावर: भरतपुर में तहसीलदार ने जनगणना 2027 के संबंध में दी जानकारी
भरतपुर के भुसावल क्षेत्र में तहसीलदार अरुण कुमार ने ग्रामीणों को जनगणना 2027 को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना हर 10 वर्ष में होती है, लेकिन कोविड-19 जैसी विषम परिस्थितियों के कारण इसमें देरी हुई। अब यह डिजिटल प्रक्रिया के रूप में की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से सहयोग करने की अपील की।