कोंडागांव: कोण्डागांव के डेनियल मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च में नए पास्टर की नियुक्ति पर विवाद, समाज दो गुटों में बंटा
कोंडागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत सरगीपाल वार्ड स्थित डैनियल मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च में नए पास्टर की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। आज शुक्रवार शाम 4 बजे एक पक्ष ने पास्टर सुरेश कुमार की नियुक्ति का विरोध करते हुए उनके पूर्व कार्यकाल पर सवाल उठाए और उन्हें हटाने की मांग की। वहीं दूसरे पक्ष ने कहा कि नियुक्ति चर्च की सर्वोच्च संस्था के आदेश से हुई है, इसल