हुज़ूर: एम्स अस्पताल में भर्ती रेबीज मरीज ने खिड़की से लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत
Huzur, Bhopal | May 2, 2026 राजधानी के एम्स अस्पताल में भर्ती एक रेबीज मरीज ने खिड़की से छलांग लगाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक विदिशा जिले के इकोदिया गांव निवासी 24 वर्षीय कमल सिंह को कुछ दिन पहले आवारा कुत्ते ने काट लिया था, लेकिन उसने समय पर एंटी-रेबीज इंजेक्शन नहीं लगवाया हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एम्स के मेडिकल वार्ड आइसोलेशन में भर्ती कराया था|