रहुई: रहुई में न्याय मित्रों व कचहरी सचिवों के साथ बैठक, ग्राम कचहरी मामलों के त्वरित निपटान का निर्देश
Rahui, Nalanda | May 27, 2026 रहुई प्रखंड पंचायत राज कार्यालय में बुधवार को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी शशि कुमार की अध्यक्षता में न्याय मित्रों और कचहरी सचिवों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम कचहरी के अंतर्गत आने वाले दीवानी एवं फौजदारी मामलों की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी न्याय मित्रों और कचहरी सचिवों से मामलों से संबंधित विस्तृत प्रतिवेदन मांगा गया, जिसे उपस्थित कर्मियों ने समर्