बांगरमऊ: परिवहन विभाग ने मियागंज में चंडीगढ़-लुधियाना रूट पर अवैध संचालन के चलते दो बसें जब्त कीं, परमिट व फिटनेस नहीं
उन्नाव के मियागंज में परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़-लुधियाना रूट पर अवैध रूप से चल रही दो बसों को जब्त कर लिया। गुरुवार दोपहर 2 बजे के करीब आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज चौराहे पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान उमा शंकर ट्रैवल्स की बस नंबर DD 01P 9070 और इशू ट्रैवल्स की बस नंबर BR 28P 3990 पकड़ी गईं। जांच में दोनों बसों के पास वैध परमिट,