सिरोही: जालोर से दक्षिण भारत के लिए स्पेशल ट्रेन की मांग, सांसद चौधरी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात
Sirohi, Sirohi | Apr 2, 2026 जालोर-सिरोही के सांसद लुम्बाराम चौधरी ने गुरुवार, 2 अप्रैल को दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने जालोर जिले से दक्षिण भारत के लिए समर स्पेशल रेल सेवा शुरू करने की मांग करते हुए एक पत्र सौंपा। मुलाकात के दौरान सांसद चौधरी ने बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र, जो उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के अंतर्गत आता है, से जालोर जिले के लगभग 7