टीकमगढ़: कारी वार्ड नंबर 11 में जहरीला पदार्थ खाने से एक व्यक्ति की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ के कारी मैं वार्ड क्रमांक 11 में एक व्यक्ति ने बुधवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। व्यक्ति का नाम छक्की रैकवार बताया गया है। परिजन का कहना है कि व्यक्ति अपने घर पर था इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर दिया जिससे उसकी हालत गंभीर भी हो गई। व्यक्ति का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।