टीकमगढ़: मवई जाते समय बल्देवगढ़ रोड पर सड़क हादसा, तीन लोग घायल, 108 एंबुलेंस ने जिला अस्पताल पहुंचाया
बल्देवगढ़ रोड पर मंगलवार को तीन लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। मवई गांव निवासी सुमित अपनी दो बहनों के साथ बाइक से कुंडेश्वर से अपने गांव मवई की ओर जा रहा था, रास्ते में बल्देवगढ़ रोड पर अचानक उनकी बाइक के सामने गाय आ गई और बाइक गाय से टकरा गई जिससे तीनों लोग घायल हो गए। 108 एंबुलेंस के द्वारा तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।