मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस ने बलवा ड्रिल का अभ्यास किया, बकरीद त्योहार के मद्देनजर कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की तैयारी
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक ने आगामी बकरीद त्योहार के मद्देनजर शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए कौशाम्बी पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया। इस अभ्यास के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दंगा नियंत्रण उपकरणों से सुसज्जित होकर बलवाई भीड़ को तितर-बितर करने आदि की जानकारी दी गई।