उरई: कोटरा थाना पुलिस ने एक शराब तस्कर को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार
Orai, Jalaun | Mar 29, 2024 कोटर थाना पुलिस द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। वहीं, पुलिस ने व्यक्ति पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।