उरई: रामपुरा थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मेडिकल कॉलेज में हुआ शव का पोस्टमार्टम
Orai, Jalaun | Mar 29, 2024 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि युवक ने घर के किचन में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देख परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।