उरई: उरई कोतवाली पुलिस ने रोडवेज बस चालक पर विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने के मामले में मुकदमा किया दर्ज
Orai, Jalaun | Mar 29, 2024 उरई कोतवाली पुलिस को विद्युत विभाग के अधिकारी ने मामले में तहरीर देते हुए बताया कि जिला न्यायालय के पास एक रोडवेज बस चालक ने विद्युत पोल में टक्कर मारी दी। जिससे 8 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए और सरकारी संपत्ति को नुकसान हुआ। कोतवाली पुलिस ने रोडवेज बस चालक पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।