चूरू: चुरू में महिला छात्रावास स्थल से 2 लाख की सरिया चोरी का खुलासा, 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Churu, Churu | Apr 10, 2026 चूरू की सदर थाना पुलिस ने निर्माणाधीन महिला छात्रावास स्थल से लाखों रुपए की लोहे की सरिया चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी गए सरियों की कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी के संजय भाटी की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की।