बरेली: संजय नगर दुर्गा नगर में पकौड़ी ना खिलाने पर युवक को पड़ा महंगा, दोस्तों ने की जमकर पिटाई, पुलिस से की शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र के संजयनगर दुर्गा नगर में पकौड़ी ना खिलाना एक युवक को महंगा पड़ गया। दोस्तों द्वारा पकौड़ी खिलाने की जिद जा रही थी। युवक ने पकौड़ी खिलाने से इनकार कर दिया तभी दोस्तों ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी। मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।