डुमरा: सीतामढ़ी में जानकी जन्मोत्सव की तैयारी तेज, 25 अप्रैल को होगा भव्य आयोजन
सीतामढ़ी में माता जानकी के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जानकी स्थान परिसर में आयोजन समिति के सदस्य पूरे उत्साह के साथ झंडा-पताका और सजावट सामग्री तैयार करने में जुटे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर विशेष व्यवस्था की जा रही है।