ज्ञानपुर: ज्ञानपुर पुलिस लाइन में आयोजित हुआ पुलिस झंडा दिवस का कार्यक्रम
जनपद भदोही में 23 नवंबर 2024 को "पुलिस झण्डा दिवस" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने पुलिस लाइन ज्ञानपुर में पुलिस ध्वज फहराकर उपस्थित पुलिस कर्मियों को संबोधित किया। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानपुर ने पुलिस कार्यालय में पुलिस ध्वज फहराया और उपस्थित पुलिस कर्मियों को संबोधित किया।