कोल: लोधा में मामूली कहासुनी को लेकर दबंग ने युवक को मारी गोली, घायल को पुलिस ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
Koil, Aligarh | Mar 5, 2024 थाना लोधा इलाके में मामूली कहासुनी के बाद दबंग ने युवक को गोली मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए पुलिस के द्वारा JN मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। क्षेत्राधिकारी गभाना शुभेंदु सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।