गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: भक्ति रस में डूबा विष्णुपद मंदिर, महायज्ञ समापन पर रीनी चंद्रा के जागरण ने बांधा समां
सोमवार को 7 बजे पवित्र नगरी गया के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के समापन अवसर पर भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्ति और संगीत से सराबोर कर दिया। इस विशेष अवसर पर सोमवार को सारेगामा फेम गायिका रीनी चंद्रा ने अपनी मधुर आवाज़ से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।