उज्जैन शहर: देवासगेट थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सामने ऑटो चालकों के विवाद में चाकूबाजी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
उज्जैन: देवासगेट थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सामने ऑटो चालकों के विवाद में चाकूबाजी करने वाले आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। 9 जुलाई को लवकुश होटल के पास ऑटो चालक सचिन गुप्ता (47) पर विवाद के दौरान चाकू से हमला किया गया था। घायल के बयान पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के