किसानों की समस्या को लेकर चिरई डोंगरी रेलवे बस स्टैंड में शांतिपूर्ण चक्काजाम किया गया। सोमवार को 5 बजे किए गए इस आंदोलन में किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनकी धान आज भी खरीदी केंद्रों में रखी हुई है, लेकिन शासन द्वारा उसकी खरीदी नहीं की जा रही है। आंदोलन का मुख्य कारण स्लॉट बुकिंग पोर्टल का बिना किसी पूर्व सूचना के 9 तारीख को बंद कर दिया जाना ह।