कालपी: बाबई में सड़क किनारे गंदा पानी जमा होने से स्थानीय लोग परेशान, बीमारियों का खतरा बढ़ा
Kalpi, Jalaun | May 2, 2026 महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बाबई में इलाहाबाद बैंक के पास सड़क किनारे गंदा पानी जमा होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है, पानी से उठ रही बदबू व मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, शनिवार दोपहर 1 बजे ग्रामीणों ने बताया कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल निकासी की मांग की है