फिरोज़ाबाद: पीडी जैन ग्राउंड में भगवान महावीर जयंती मेला महोत्सव के सम्मान समारोह के दौरान जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के पीडी जैन ग्राउंड स्थित महावीर जयंती मेला का मंच उस समय युद्ध का अखाडा बन गया।ज़ब निकाली गयी झांकी की प्राइज को लेकर लेकर मेला कमेटी और झांकी आयोजको के बीच कहासूनी के बाद जमकर मारपीट हो गयी।मामले को शांत कराने के लिए पुलिस फ़ोर्स को बुलाना पड़ा। तब जाकर मामला शांत हो सका है। मारपीट का लाइव वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।