बिजनौर: हल्दौर के गांव बिलाई में गुलदार दिखाई देने से मचा हड़काम, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
Bijnor, Bijnor | Apr 1, 2026 बिजनौर जिले में फैली गुलदार की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार बुधवार की रात्रि में करीब 2:00 बजे गांव बिलाई में लोगों को गुलदार दिखाई दिया जिससे आसपास क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हालांकि सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। जल्द ही वन विभाग की टीम पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की बात कह रही है।