जांजगीर: शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा डोंगाकोहरौद के प्रधान पाठक को वायरल वीडियो प्रकरण में कलेक्टर के निर्देश पर निलंबित किया गया
जांजगीर-चांपा जिले के शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा डोंगाकोहरौद से संबंधित वायरल वीडियो को कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पामगढ़ द्वारा की गई जांच एवं प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक श्री भुवनेश्वर कौशिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर।