बांका: एलपीजी आपूर्ति पर जिला प्रशासन सख्त, कालाबाजारी रोकने के लिए जिले में छापेमारी तेज
Banka, Banka | Mar 30, 2026 बांका जिले में एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सभी प्रखंडों में गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार की दोपहर 12 बजे छापेमारी अभियान चलाया गया।