गोरखपुर: गोरखपुर में रात 11:30 बजे प्रेमी से मिलने निकली युवती रास्ता भटकी, प्रेमी का मोबाइल बंद होने पर पुलिस से मांगी मदद
गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात प्रेमी से मिलने निकली एक युवती रास्ता भटक गई और भयभीत होकर पादरी बाजार पुलिस चौकी पहुंच गई। युवती रात करीब 11:30 बजे फोन पर बातचीत के बाद प्रेमी से मिलने उसकी कॉलोनी पहुंची थी, लेकिन रास्ता न मिलने पर काफी देर तक इधर-उधर भटकती रही।जब युवक से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उसका मोबाइल बंद मिला।