मनाली पुलिस ने पर्यटकों से की अपील कहा आमतौर पर यह देखने में आया है कि मनाली घूमने आने वाले अनेक पर्यटक ब्यास नदी के किनारे तथा नदी के अत्यधिक निकट चले जाते हैं। कई पर्यटक अपने छोटे बच्चों को भी साथ लेकर नदी के बिल्कुल किनारे तक पहुँच जाते हैं, जिससे किसी भी समय अप्रिय घटना घटित होने की संभावना बनी रहती है।
इसके अतिरिक्त, कुछ लोग सेल्फी लेने एवं फोटो खिंचवाने के उद्देश्य से ब्यास नदी के बीच तक चले जाते हैं, जो अत्यंत जोखिमपूर्ण है। वर्तमान समय में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ चुका है तथा नदी का बहाव भी तेज है। ऐसी स्थिति में थोड़ी सी असावधानी भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।
अतः सभी पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों से मीडिया के माध्यम से अनुरोध किया जाता है कि वे अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ब्यास नदी के किनारे या नदी के बहाव क्षेत्र में जाने से बचें।
साथ ही यह भी सूचित किया जाता है कि यदि कोई व्यक्ति चेतावनी एवं सुरक्षा निर्देशों की अवहेलना करते हुए ब्यास नदी के खतरनाक क्षेत्र में जाता हुआ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध धारा 111/115 पुलिस अधिनियम के तहत विधि अनुसार कार्रवाई भी की जा सकती है।
कृपया सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। ● KD Sharma SDPO Manali
Kullu, Kullu | Jun 7, 2026