पामगढ़: पामगढ़ में निर्माणाधीन इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का पामगढ़ विधायक ने किया निरीक्षण, श्रमवीरों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश ने पामगढ़ में बन रहे इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विधायक शेषराज हरबंश ने श्रमवीरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है. उन्होंने आगे कहा कि इस इंडोर बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण से निश्चित ही क्षेत्र के युवा साथियों को प्रशिक्षण का बेहतर मंच मिलेगा और उनकी प्रतिभा में बेहतर निखार आएगा.