गृहमंत्री अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले विरोध, पोस्टर-बैनरों पर लिख दिया ‘अंकिता भंडारी’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले विरोध का एक अनोखा तरीका देखने को मिला है। शहर में लगाए गए पोस्टरों पर अंकिता भंडारी का नाम लिख दिया गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश में लंबे समय से न्याय की मांग उठती रही है। ऐसे में गृह मंत्री के दौरे से पहले पोस्टरों पर अंकिता का नाम लिखे जाने को विरोध के प्रतीकात्मक तरीके के रूप में देखा जा रहा है। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर अंकिता भंडारी प्रकरण को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
अब सवाल यह है कि क्या गृह मंत्री के दौरे के दौरान अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग भी राजनीतिक और सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा बनेगी?
#AnkitaBhandari #AmitShah #Dehradun #Uttarakhand #JusticeForAnkita #PahadSamachar #पहाड़समाचार