जेल से बाहर आते ही उर्मिला सनावर को साथ ले गई देहरादून पुलिस, आखिर किस बात का है डर?
हरिद्वार जिला जेल से रिहा होते ही उर्मिला सनावर की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गईं। दोनों मामलों में अदालत से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को उनकी रिहाई हुई, लेकिन जेल के बाहर पहले से मौजूद देहरादून पुलिस ने उन्हें अपने साथ ले लिया।
पुलिस टीम उर्मिला सनावर को देहरादून स्थित एसओजी कार्यालय लेकर पहुंची, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। अदालत से जमानत मिलने के बाद भी पुलिस की इस कार्रवाई ने पूरे मामले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।
#UrmilaSanawar #DehradunPolice #HaridwarJail #UttarakhandNews #Dehradun #BreakingNews #PahadSamachar