फिरोज़ाबाद: सागर रत्ना होटल के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, एक की मौत और एक घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के सागर रत्ना होटल के समीप सोमवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला हुआ मोके से फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार एक शक्स की मौत हुयी। एक घायल बताया जा रहा है। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल शक्स को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया है।