Sambhal हिंदू परिवार को लाखों के जेवरात से भरा बैग मिला, ईमानदारी दिखाकर पुलिस को सौंपा पुलिस ने मुस्लिम परिवार को सौपा।
पुलिस ने दंपति को मोबाइल, जेवरात व अन्य सामान सहित बैग लौटाया
नगर के नेहरू चौक पर रविवार सुबह दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे दंपति का जेवरात, कपड़े और मोबाइल से भरा बैग छूट गया। काफी तलाश के बाद भी बैग नहीं मिला। इसी दौरान नगर निवासी राकेश पुत्र किशनपाल को बैग मिला। बैग में जेवरात और मोबाइल देखकर उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए उसे गुन्नौर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
फजल मोहल्ला निवासी इमरान अपनी पत्नी मीना बेगम के साथ दिल्ली जा रहे थे। कुछ दूर जाने के बाद उन्हें बैग छूटने की जानकारी हुई। पुलिस ने बैग में मिले दस्तावेजों के आधार पर दंपति से संपर्क किया।
कार्यवाहक थाना प्रभारी योगेश कुमार, कांस्टेबल कुणाल मलिक, सुनील कुमार, अनिल कुमार पुलिसकर्मियों के साथ दंपति को बैग सौंप दिया। इसमें तीन सोने की अंगूठियां, कुंडल, चांदी की पायल, नथ, अन्य आभूषण, कपड़े और मोबाइल समेत सामान सुरक्षित मिला। बैग वापस मिलने पर मीना भावुक हो गईं। दंपति ने राकेश, उनकी पत्नी माला देवी और पुलिस का आभार जताया। क्षेत्र के लोगों ने राकेश की ईमानदारी की सराहना की।