अनुमंडलीय अस्पताल में जन्म प्रमाण पत्र में सुधार के नाम पर अवैध वसूली के आरोप के बाद अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई की है. उपाधीक्षक डॉ पिंकेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित डाटा ऑपरेटर को निलंबित कर दिया है. जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कराने के लिए आने वाले लोगों से 200 से 300 रुपये वसूली की जा रही थी,