कौंच: प्रताप नगर में शराब के लिए पैसे न देने पर मजदूर ने पड़ोसी पर गाली-गलौज और मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया
Konch, Jalaun | Jun 4, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र के प्रताप नगर निवासी कपिल पुत्र शिवकुमार ने बुधवार देर रात 10:30 बजे कोतवाली में शिकायत देकर मोहल्ले के संतोष वाल्मीकि पर शराब के लिए पैसे मांगने, गाली-गलौज करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने अभद्रता की और मोहल्ले में शांति से न रहने देने की धमकी दी।