कोरबा: कोरबा में रज्जाक अली के अवैध साम्राज्य पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, पूरा निर्माण हुआ ध्वस्त
Korba, Korba | Jun 29, 2026 जिला पंचायत सदस्य और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रज्जाक अली के अवैध साम्राज्य को प्रशासन ने पूरी तरह से मिट्टी में मिला दिया है। सीतामणी स्थित रज्जाक अली के अवैध मकान और दुकान पर दूसरे दिन भी प्रशासन का बुलडोजर गरजा है और इस बार प्रशासन ने निर्माण को पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर दिया है।