जगाधरी: निगम मेयर ने निगम कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, 27 कर्मचारी ड्यूटी से नदारद, कारण बताओ नोटिस जारी
निगम प्रवक्ता ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया निगम में सुमन बहमनी ने आज निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंची। जहां पर उन्होंने हाजिर के रजिस्टर को चेक किया तो 27 कर्मचारी अपनी हाजिरी बिना लगाए पाए गए। इसके बाद उनकी गैर हाजिरी लगाते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।