गंगापुर: गंगापुर सिटी नगर परिषद ने अगवाल शिक्षा संस्थान को एक रुपए में भूमि हस्तांतरण किया, महिला शिक्षा को मिलेगी और मजबूती
गंगापुर सिटी। नगर परिषद गंगापुर सिटी द्वारा महिला शिक्षा के क्षेत्र में चार दशक से सेवा दे रहे अगवाल शिक्षा संस्थान को बड़ा सहयोग दिया गया है। हिंगोटिया रोड स्थित भूमि को नगर परिषद ने प्रतीकात्मक राशि एक रुपए में संस्थान को हस्तांतरित कर दिया। यह हस्तांतरण राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद औपचारिक रूप से किया गया। नगर परिषद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के