गंगापुर: गंगापुर सिटी आर्य समाज मंदिर में बेटियों को मिलेगी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग, 150 साल पूरे होने पर 26 से लगेगा शिविर
गंगापुर सिटी में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला आर्य वीर दल गंगापुर सिटी की ओर से गैर आवासीय आर्य वीरांगना प्रशिक्षण शिविर 26 से 31 दिसंबर तक आयोजित होगा। प्रवक्ता आशुतोष आर्य ने बताया कि गैर आवासीय आर्य वीरांगना प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन 26