देहरादून: सीएम धामी ने पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुना, की कीर्तिनगर के स्वच्छता अभियान की सराहना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 124वां संस्करण सुना। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखण्ड के कीर्तिनगर के लोगों द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।