देहरादून: GMS रोड स्थित एक होटल में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन
देहरादून में अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े मुद्दों, व्यापारी हितों और 'लोकल फॉर वोकल' अभियान को गति देने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। बैठक में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के चैयरमैन सुनील सिंघी ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।