देहरादून: SSP STF ने आकाश्वाणी कार्यालय में कहा- खेल पुरस्कार दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने फर्जी वेबसाइट पर मांगे आवेदन
एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि साइबर ठगों ने खिलाड़ियों को ठगने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाने का जाल बिछाया है। इसके लिए एक फर्जी वेबसाइट बनाकर इस पर आवेदन मांगे जा रहे हैं। इस वेबसाइट पर उत्तराखंड के राज्यपाल, पीटी ऊषा, नीरज चोपड़ा जैसी शख्सियतों को पुरस्कार चयन समिति का सदस्य दर्शाया गया है।