देहरादून: नगर निगम देहरादून की आयुक्त नमामि बंसल की स्वच्छता और जलभराव समाधान पर सराहनीय पहल
देहरादून नगर निगम शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में नगर निगम ने कूड़ा उठान की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया है। नगर आयुक्त नमामि बंसल के अनुसार, पहले घरों से कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी एजेंसी के पास थी, लेकिन लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए अब यह जिम्मेदारी सीधे निगम ने अपने हाथों में ले ली है।